रायपुर 13 सितंबर 2025 / ETrendingIndia / USA, Charlie Kirk murder case: Attacker seen jumping from college roof and running away, FBI announces 1 lakh dollar bounty / चार्ली किर्क हत्या मामला , संघीय जांच ब्यूरो ( FBI) ने चार्ली किर्क हत्या मामले में एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें रूढि़वादी कार्यकर्ता को गोली लगने के कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
चार्ली किर्क हत्या मामला , वीडियो में संदिग्ध को गोलीबारी के बाद छत पर भागते, किनारे से नीचे उतरते और फिर यूटा वैली विश्वविद्यालय परिसर के एक जंगली क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है।
एफबीआई ने एक बयान में कहा कि 10 सितंबर को माउंटेन टाइम के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे, वह व्यक्ति एक छत पर चढ़ गया। चार्ली किर्क को गोली मारने के बाद, वह नीचे से कूदकर भाग गया। उसने विश्वविद्यालय के पास एक जंगली इलाके में बंदूक और गोला-बारूद छोड़ दिया।
इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी होने पर लोग FBI को कॉल कर सकते हैं या वेबसाइट पर जाकर जानकारी दे सकते हैं।
यूटा के गवर्नर ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि इंटरनेट पर गलत और झूठी खबरें फैल रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी बातें आगे न फैलाएं।
उन्होंने कहा कि चार्ली ने ठीक कहा कि जब हालात खराब हों, तो हमें फोन नीचे रखकर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। हमारे दुश्मन चाहते हैं कि हिंसा हो।
इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम है।
हत्यारे को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को अब तक 200 से ज्यादा सूचनाएं और सुराग मिले हैं और कई पहलुओं पर जांच चल रही है।
FBI ने संदिग्ध की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर 1 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि 31 वर्षीय किर्क बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कैंपस कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी अचानक गोली चली। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
किर्क देश के सबसे प्रमुख रूढि़वादी छात्र संगठन टर्निंग पॉइंट यूएसए (टीपीयूएसए) के संस्थापक थे।
उन्होंने 2012 में 18 साल की उम्र में एरिजोना स्थित इस समूह की शुरुआत की और इसे अमेरिकी कॉलेजों में 800 से ज्यादा शाखाओं के साथ एक राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया।
2024 के चुनाव में उन्होंने ट्रंप के पुनर्निर्वाचन अभियान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
