GTA 6 LaunchedGTA 6 Launched
Share This Article

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2026। GTA 6 Launched : दुनिया भर के गेमर्स का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रॉकस्टार गेम्स का बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम Grand Theft Auto 6 (GTA 6) लॉन्च हो चुका है। करीब 13 साल बाद इस लोकप्रिय गेम सीरीज का नया संस्करण आया है। भारत में भी 19 नवंबर की शुरुआत के साथ गेम उपलब्ध हो गया है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर गेमिंग फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रात 12 बजे लॉन्च हुआ गेम, न्यूजीलैंड में पहले मिली एंट्री

कंपनी की ओर से गेम को अलग-अलग देशों में स्थानीय समय के अनुसार रात 12 बजे लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी। न्यूजीलैंड उन शुरुआती देशों में शामिल रहा, जहां गेमर्स को सबसे पहले GTA 6 खेलने का मौका मिला। ब्रिटेन में भी गेम की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि कई लोगों ने गेम खेलने के लिए ऑफिस से छुट्टी ली है और अपनी छुट्टी के ईमेल में GTA 6 का नाम तक लिखा है।

Jason और Lucia की जोड़ी दिखाएगी क्राइम की नई कहानी

इस बार गेम की कहानी में दो नए मुख्य किरदार शामिल किए गए हैं। इनके नाम Jason Duval और Lucia Caminos हैं। दोनों की कहानी अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी। गेमर्स को एक बार फिर मशहूर Vice City में घूमने और नई कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। गेम में दिखाया गया काल्पनिक राज्य Leonida अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से प्रेरित बताया गया है, जबकि Vice City को मियामी शहर का काल्पनिक रूप माना जाता है।

PS5 और Xbox पर उपलब्ध, PC गेमर्स को करना होगा इंतजार

GTA 6 फिलहाल PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए लॉन्च किया गया है। PC वर्जन की उपलब्धता को लेकर गेमर्स को अभी इंतजार करना होगा। गेम की फाइल का आकार लगभग 212GB बताया जा रहा है। ऐसे में इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने से पहले खिलाड़ियों को अपने कंसोल में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस रखना होगा।

ट्रेलर को पहले ही मिल चुका है जबरदस्त रिस्पॉन्स

गेम की लॉन्चिंग से पहले ही इसके ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रिलीज होने के पहले 24 घंटे में YouTube पर 9.3 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल कर चुका था। अब गेम लॉन्च होने के बाद दुनियाभर के खिलाड़ियों की नजर इसके गेमप्ले, कहानी और नए फीचर्स पर है। लंबे इंतजार के बाद GTA 6 की एंट्री ने गेमिंग इंडस्ट्री में एक बार फिर बड़ी हलचल पैदा कर दी है।


Share This Article
Advertisement Carousel