Share This Article रायपुर, 19 नवंबर 2026।Paddy Procurement 2026-27 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मुंगेली जिले में धान खरीदी सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले के 113 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए धान खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 01 हजार 351 किसानों से कुल 44 हजार 664 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें 40 हजार 238 क्विंटल मोटा धान तथा 04 हजार 426 क्विंटल सरना धान शामिल है। खरीदे गए धान के एवज में किसानों को 10 करोड़ 90 लाख 26 हजार 776 रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीदी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक के लिए बनाए गए 10 चेकपोस्ट कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में 10 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, इनमें कारीडोंगरी, दुल्लापुर (पथर्रीपारा), भूतकछार, खुड़िया, लमनी, खुड़िया (मनियारी पुल), बंजारी, सरगढ़ी, मौहामांचा और बिजराकछार शामिल है। इनके माध्यम से धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। Share This Article Post navigation Bharat Mandapam 2026 : भारत मंडपम में कल सजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की महफिल, सात पारंपरिक नृत्यों से दिखेगी प्रदेश की पहचान Makhana Farming : रायपुर में 26-27 नवंबर को राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला, 300 किसान और विशेषज्ञ होंगे शामिल