Share This Article रायपुर 13 सितंबर 2025 / ETrendingIndia / Hallmarking of silver will be mandatory/ चांदी की हॉलमार्किंग अनिवार्य , सरकार सोने की तर्ज पर अगले छह महीने में चांदी की हॉलमार्किंग को भी अनिवार्य करेगी। एक सितंबर से देशभर में चांदी के आभूषणों और वस्तुओं की स्वैच्छिक आधार पर हॉलमार्किंग हो गई है। भारत मानक ब्यूरो (बीआईएस) के महानिदेशक प्रमोद तिवारी ने कहा, अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है और इसके बाद अनिवार्य कर दिया जाएगा। देश में पहले से ही सोने की अनिवार्य हॉलमाकिंग है, इसलिए चांदी के लिहाज से कोई बड़ा संकट नहीं होगा। बीआईएस प्रमुख ने कहा, चांदी की हॉलमर्किंग से उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा होगी।उन्हें चांदी की 100 फीसदी शुद्धता काभरोसा मिलेगा। दुकानदार भी ग्राहकों को धोखा नहीं दे सकेंगे। ग्राहकों का भरोसा मजबूत होगा, उन्हें मिलावटी धातु से तैयार महंगे सामानों से निजात मिलेगी। चांदी की हॉलमा्किंग में बीआईएस का चिन्ह, गुणवत्ता का. मानक और एचयूआईडी नंबर होगा। सरकार ने चांदी की शुद्धता के छह स्तर तय किए है, जिनके आधार पर धातु की शुद्धता को परखा जा सकेगा। Share This Article Post navigation प्रधानमंत्री 13 सितंबर से 5 राज्यों का दौरा करेंगे, 71 हजार 850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास , मिजोरम को पहली बार मिलेगी भारतीय रेल नेटवर्क की सुविधा, मणिपुर में 8,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, गुवाहाटी में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे, कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन,बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ ट्रंप ने भारत पर टैरिफ से रिश्तों में तनाव माना, बोले व्यापार वार्ता से सुधरेंगे हालात