Share This Article रायपुर, 20 नवंबर 2026। CG Nursing Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे और तीसरे चरण यानी मॉप-अप राउंड की संयुक्त काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर को सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इन नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश संयुक्त काउंसिलिंग में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटें शामिल की गई हैं। इस चरण में नए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन का अवसर मिलेगा। वहीं, पहले से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थी भी दोबारा संस्था और विषय का चयन कर सकेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों को दोबारा विकल्प भरना अनिवार्य काउंसिलिंग समिति ने स्पष्ट किया है कि संयुक्त काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने विकल्प दोबारा भरकर लॉक करना अनिवार्य होगा। पहले चरण में प्रवेश ले चुके पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार सीट उन्नयन का विकल्प भी दिया जाएगा। बीएससी नर्सिंग में 10 पर्सेंटाइल तक वाले भी कर सकेंगे पंजीयन बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 10 पर्सेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी इस चरण में पंजीयन और संस्था चयन की अनुमति दी गई है। यह छूट केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू होगी। रिक्त सीटों की श्रेणी में नियमानुसार होगा बदलाव संयुक्त काउंसिलिंग के दौरान शेष रिक्त सीटों के संवर्ग, श्रेणी और नियतांश में परिवर्तन छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश से संबंधित आगामी सूचनाओं के लिए संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। Share This Article Post navigation सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा…AISSEE 2027 के लिए आवेदन जारी