Share This Article

रायपुर, 20 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय शेयर बाजार की विकास गाथा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाई देते हुए गिफ्ट निफ्टी (त्रढ्ढस्नञ्ज हृद्बद्घह्ल4) ने एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। 18 नवंबर, 2026 को गिफ्ट निफ्टी ने 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 2,07,330 करोड़ रुपये) का सर्वकालिक उच्चतम (ऑल-टाइम हाई) ओपन इंटरेस्ट हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।
इस दौरान बाजार में कुल 4,38,887 कॉन्ट्रैक्ट्स बकाया (आउटस्टैंडिंग) दर्ज किए गए। इसके साथ ही गिफ्ट निफ्टी ने 23 अक्टूबर, 2026 को बनाए गए अपने पिछले 21.84 अरब डॉलर के ओपन इंटरेस्ट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। हृस्श्वढ्ढङ्ग पर ट्रेडिंग टर्नओवर में जबरदस्त उछाल: 3 जुलाई, 2023 को गिफ्ट निफ्टी का पूर्ण पैमाने पर (फुल-स्केल) संचालन शुरू होने के बाद से ही एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (हृस्श्वढ्ढङ्ग) पर ट्रेडिंग टर्नओवर में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है।

18 नवंबर, 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, संचालन शुरू होने के पहले दिन से अब तक गिफ्ट निफ्टी में 8.07 करोड़ (80.70 मिलियन) से अधिक कॉन्ट्रैक्ट्स का संचयी (क्युमुलेटिव) वॉल्यूम दर्ज किया गया है, जिसका कुल संचयी टर्नओवर 3.73 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के विशाल स्तर पर पहुंच गया है।


निवेशकों के भरोसे ने बनाया सफल कॉन्ट्रैक्ट:


एक्सचेंज की ओर से जारी बयान में गिफ्ट निफ्टी की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सभी बाजार प्रतिभागियों (पार्टिसिपेंट्स) का आभार व्यक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि निवेशकों के जबरदस्त समर्थन और भरोसे ने ही गिफ्ट निफ्टी को वैश्विक स्तर पर एक बेहद सफल कॉन्ट्रैक्ट के रूप में स्थापित किया है।


Share This Article
Advertisement Carousel