Share This Article Dance Like a Tiger : क्या बाघ की तरह दहाड़ना सिर्फ लड़कों का अधिकार है ? इसी सवाल को उठाती उड़िया फिल्म ‘बाघुनी’ (डांस लाइक अ टाइगर) एक 11 वर्षीय बच्ची मिनी के सपनों और संघर्ष की कहानी है। ओडिशा के एक दूरदराज गांव की रहने वाली मिनी पारंपरिक बाघ नृत्य ‘बाघा नाचा’ की कलाकार बनना चाहती है। यह लोकनृत्य अब तक पुरुषों तक सीमित रहा है, लेकिन मिनी इस सोच को बदलने का हौसला रखती है। परंपरा को चुनौती देने का साहस सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म लैंगिक समानता, आत्मविश्वास और अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए खड़े होने का संदेश देती है। मिनी का संघर्ष बताता है कि प्रतिभा और सपनों का कोई लैंगिक बंधन नहीं होता। इफ्फी में हुआ भव्य प्रीमियर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार जितेंद्र मिश्रा के लेखन और निर्देशन में बनी यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है। 22 नवंबर को गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में इसका भव्य प्रीमियर हुआ। कलाकार ने घटाया 30 किलो वजन प्रसिद्ध उड़िया अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने बाघ नृत्य कलाकार की भूमिका के लिए 30 किलो वजन घटाया और कठिन शारीरिक प्रशिक्षण लिया। फिल्म में स्थानीय बच्चों को भी अभिनय और नृत्य का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। स्थानीय कहानी, वैश्विक संदेश निर्माता पार्थ पांडा की यह फिल्म ओडिशा की समृद्ध लोकसंस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने के साथ यह संदेश देती है कि लड़कियों को समान अवसर मिलें तो वे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं। Share This Article Post navigation पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके