Share This Article रायपुर -23 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और लुधियाना में आयोजन के बाद अब ग्लोबल RISE कॉन्फ्रेंस का आयोजन 25 नवंबर को रायपुर स्थित होटल बेबीलोन कैपिटल में किया जा रहा है. इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के लघु उद्योगों, MSME, उद्यमियों एवं व्यापारिक संस्थानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अवसरों से जोड़ना तथा उनके विकास के नए रास्ते तलाशना है। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता अजय भसीन होंगे वे अपने उद्बोधन में स्थानीय व्यापार, लघु उद्योगों एवं MSME की भूमिका, उनकी चुनौतियों और वैश्विक बाजार में उनकी संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को बदलते वैश्विक व्यापारिक परिवेश के अनुरूप तैयार होने तथा अपने व्यवसाय को विस्तार देने के विषय में मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम के आयोजक संदीपन रे ने बताया कि “रायपुर का औद्योगिक आधार मजबूत है, लेकिन अब इसके इर्द-गिर्द अधिक मूल्य सृजन करने की आवश्यकता है। तकनीक, मजबूत वैल्यू चेन (मूल्य श्रृंखला) और व्यापक बाजार तक पहुंच व्यवसायों को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकती है और विकास के नए अवसर खोल सकती है। स्वदेशी व्यापारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव व सह मीडिया प्रभारी शंकर सचदेवा ने बताया कि रायपुर के उद्योग एवं व्यवसाय इन अवसरों का किस प्रकार लाभ उठा सकते हैं, इसी महत्वपूर्ण विषय पर SMBConnect | The Global RISE कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी।” ग्लोबल RISE कॉन्फ्रेंस का प्रमुख उद्देश्य छोटे एवं मध्यम उद्यमों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है,जहां वे उद्योग विशेषज्ञों, निवेशकों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों से जुड़कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। AI आधारित विकास, वैश्विक व्यापारिक अवसरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से पैनल डिस्कशन आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियां अपने अनुभव और विचार साझा करेंगी। पैनल डिस्कशन में यूके एवं इटली बिजनेस डेलिगेशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योगपति श्री जे.पी. गुप्ता, स्टील उद्योग जगत से श्री महेश बंसल एवं श्री दिनकर बासोटिया शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को वैश्विक व्यापार की संभावनाओं से परिचित कराने, उद्योगों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने तथा स्थानीय MSME को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम कॉर्डिनेटर भोलानाथ सेठ ने सभी उद्योगपतियों व युवा उद्यमियों से आग्रह किया है कि इस बहुउपयोगी बिजनेस सेमिनार में शामिल होकर लाभ उठाएं। Share This Article Post navigation शादी के सीजन में देशभर में 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद, दिल्ली-एनसीआर में खर्च होंगे 1 लाख करोड़ रुपए : सीटीआई महिंद्रा की बड़ी तैयारी : दो साल में भारत में बनने लगेंगी EV बैटरी सेल, सस्ती हो सकती हैं इलेक्ट्रिक गाड़ियां