Mahanadi Coalfields IPOMahanadi Coalfields IPO
Share This Article

रायपुर -23 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के IPO को बाजार में उतरने से पहले ही बड़े निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹2,295 करोड़ जुटाए हैं। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को ₹568 करोड़ के शेयर आवंटित किए गए हैं। कंपनी का IPO 19 नवंबर से निवेशकों के लिए खुला।

₹136 प्रति शेयर पर आवंटन

कंपनी ने एंकर निवेशकों को ₹136 प्रति शेयर की कीमत पर 16.87 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित किए। निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी की दो योजनाओं को करीब ₹500 करोड़ के शेयर मिले।

बड़े संस्थागत निवेशकों की भागीदारी

एंकर बुक में अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, SBI, HDFC, ICICI प्रूडेंशियल, टाटा और एक्सिस म्यूचुअल फंड पसहित कई बड़े संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया। घरेलू म्यूचुअल फंडों की 29 योजनाओं के माध्यम से 11 फंड हाउस को 8.95 करोड़ शेयर आवंटित हुए।

देश के कोयला उत्पादन में अहम योगदान

महानदी कोलफील्ड्स मुख्य रूप से ओडिशा में कार्यरत है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने देश के कुल कोयला उत्पादन में 21 प्रतिशत योगदान दिया। कोल इंडिया के कुल उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 28.4 प्रतिशत रही।

IPO में निवेशकों के लिए आरक्षण

इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा संस्थागत निवेशकों (QIB), 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है।


Share This Article
Advertisement Carousel