Share This Article बालाघाट, 24 नवंबर 2026। Nagpur Robbery : महाराष्ट्र के नागपुर में हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में पुलिस को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बड़ी सफलता मिली है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार को आरोपी को लेकर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर एक खेत में पैरे के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई नकदी की तीन बोरियां बरामद की गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इन बोरियों में चार करोड़ रुपये से अधिक की रकम होने की बात सामने आई है। चार दिन पहले खेत में छिपाई गई थीं तीन बोरियां जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी ने करीब चार दिन पहले नकदी को तीन बोरियों में भरकर अपने एक परिचित के खेत में छिपा दिया था। बोरियों को पैरे के ढेर के नीचे रखा गया था। मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वहां पहुंची और तलाशी अभियान चलाकर तीनों बोरियां बरामद कर लीं। मौके पर ही शुरू हुई करोड़ों की गिनती नकदी बरामद होने के बाद ग्राम पंचायत डोरली में ही पुलिस टीम ने नोटों की गिनती शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में बरामद रकम चार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, गिनती पूरी होने के बाद ही वास्तविक रकम का खुलासा होगा। महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई में स्थानीय पुलिस का सहयोग मामले में वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने नकदी बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई नागपुर की महाराष्ट्र पुलिस कर रही है और मध्य प्रदेश की स्थानीय पुलिस टीम को सहयोग दे रही है। लूट की रकम छिपाने में किसने की मदद? नागपुर में हुई वारदात के बाद लूट की रकम बालाघाट के डोरली गांव तक कैसे पहुंची, यह जांच का अहम हिस्सा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किस परिचित के खेत में नकदी छिपाई थी और इस पूरी वारदात में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही। बरामद रकम की अंतिम पुष्टि और मामले से जुड़े बाकी खुलासे पुलिस की जांच के बाद सामने आएंगे। Share This Article Post navigation अनाथों, बुजुर्गों और दिव्यांगों का बनेगा अपना घर…! 100 एकड़ में विकसित होगा ‘अनंत आश्रय’…