IAS Guidance ProgrammeIAS Guidance Programme
Share This Article

रायपुर, 25 नवंबर 2026। IAS Guidance Programme : यूपीएससी और पीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए रायपुर में एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 30 नवंबर को सेंट्रल लाइब्रेरी के मल्टीमीडिया रूम में ‘The Journey Shared – Those Who Made It, Guiding Those Who Aspire’ विषय पर संवादात्मक सत्र होगा। शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में तीन आईएएस अधिकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव अभ्यर्थियों के साथ साझा करेंगे।

सफलता की राह और तैयारी की रणनीति पर मिलेगी जानकारी

कार्यक्रम में वर्ष 2025 बैच के आईएएस अधिकारी आर.के. गोकुल (सहायक कलेक्टर, रायगढ़), यशवंत नायक (सहायक कलेक्टर, बस्तर) और इशांत जायसवाल (सहायक कलेक्टर, कोरबा) शामिल होंगे। अधिकारी बताएंगे कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान किस तरह अध्ययन की योजना बनाई जाए और समय का प्रभावी उपयोग किया जाए।

प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू पर होगा सीधा संवाद

इस सत्र में यूपीएससी और पीएससी परीक्षा के तीनों प्रमुख चरणों प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू की तैयारी पर चर्चा होगी। इसके अलावा अध्ययन रणनीति बनाने, नियमितता बनाए रखने और असफलताओं से निराश हुए बिना आगे बढ़ने जैसे विषयों पर भी अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा।

रायपुर के सभी इच्छुक अभ्यर्थी आमंत्रित

कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को सफल अधिकारियों के अनुभवों से सीखने और अपनी तैयारी को बेहतर दिशा देने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नालंदा परिसर, तक्षशिला परिसर और सेंट्रल लाइब्रेरी सहित रायपुर के सभी इच्छुक यूपीएससी एवं पीएससी अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026, सोमवार को शाम 6 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी के मल्टीमीडिया रूम पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91 79996 20386 पर संपर्क किया जा सकता है।


Share This Article
Advertisement Carousel