Share This Article

रायपुर, 26 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दिग्गज टेक कंपनी Apple भारत में अपना रिटेल नेटवर्क बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कंपनी 10 दिसंबर को हैदराबाद में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने जा रही है।

तेलंगाना में खुलने वाला यह कंपनी का पहला स्टोर होगा। इसके साथ ही भारत में Apple के रिटेल स्टोर की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी।

कहां खुलेगा नया स्टोर?

‘Apple Kukatpally’ नाम का यह स्टोर हैदराबाद के लेक शोर-वाई जंक्शन मॉल में खुलेगा। इसका उद्घाटन 10 दिसंबर को शाम 5 बजे होगा। स्टोर का डिजाइन हैदराबाद की ‘सिटी ऑफ पर्ल्स’ यानी मोतियों के शहर की पहचान से प्रेरित है।

मिलेंगी ये खास सुविधाएं

ग्राहकों को यहां iPhone, iPad, Mac सहित कंपनी के सभी प्रमुख उत्पादों और सेवाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही तकनीकी सहायता, विशेषज्ञों की सलाह और बिजनेस से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

मुफ्त ट्रेनिंग और क्रिएटिव सेशन

स्टोर में ‘टुडे एट Apple’ कार्यक्रम के तहत फोटोग्राफी, वीडियो निर्माण, ड्राइंग और Apple डिवाइस के इस्तेमाल से जुड़े मुफ्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

भारत में बढ़ रहा कारोबार

हैदराबाद में पहले से ही Apple की रिसर्च एवं डेवलपमेंट और रिटेल कस्टमर केयर टीमें काम कर रही हैं। नए स्टोर से कंपनी का भारतीय ग्राहकों के साथ जुड़ाव और मजबूत होने की उम्मीद है।


Share This Article
Advertisement Carousel