Share This Article रायपुर, 27 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ और प्रख्यात लेखक कनक तिवारी का 26 नवंबर 2026 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। संयोग से उनका निधन संविधान दिवस के दिन हुआ। कानून और संविधान के जानकार थे तिवारी कनक तिवारी छत्तीसगढ़ के कानूनी और बौद्धिक जगत की प्रमुख हस्तियों में शामिल थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दीं। दिसंबर 2018 में उन्हें राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। प्राध्यापक से पत्रकार और फिर बने अधिवक्ता 26 जुलाई 1940 को जन्मे तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में की थी। इसके बाद वे पत्रकारिता से जुड़े और पीटीआई सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। वर्ष 1971 में उन्होंने एलएलबी की परीक्षा स्वर्ण पदक के साथ उत्तीर्ण की। आदिवासी अधिकारों पर भी किया लेखन गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित कनक तिवारी ने भारतीय संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों पर कई पुस्तकें लिखीं। उनके निधन को छत्तीसगढ़ के विधि, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। Share This Article Post navigation TB के खिलाफ भारत को बड़ी सफलता…मौतों में 38% की गिरावट; इलाज की सफलता दर 94% Gujarat ATS Operation : गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई! वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, ऑटोमैटिक राइफल और 20 से ज्यादा कारतूस बरामद