Sports Scholarship 2026-27Sports Scholarship 2026-27
Share This Article

रायपुर, 28 नवंबर 2026।Sports Scholarship 2026-27 : छत्तीसगढ़ सरकार की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 75 हजार तक की खेलवृत्ति दी जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र खिलाड़ी 15 से 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

किसे मिलेगा खेलवृत्ति का लाभ?

ऐसे खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच ओलंपिक, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स और नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक हासिल किया हो।

खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए और उसने प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो। अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है।

वर्ग के अनुसार मिलेगी राशि

  • सीनियर वर्ग: प्रथम स्थान ₹75 हजार, द्वितीय ₹50 हजार और तृतीय ₹40 हजार।
  • जूनियर वर्ग: प्रथम ₹60 हजार, द्वितीय ₹40 हजार और तृतीय ₹30 हजार।
  • सब-जूनियर वर्ग: प्रथम ₹50 हजार, द्वितीय ₹ 25 हजार और तृतीय ₹20 हजार।

ये दस्तावेज जरूरी

आवेदन के साथ पदक प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण, राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व का प्रमाण, बैंक खाते का विवरण, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा।

कहां और कब करें आवेदन?

इच्छुक खिलाड़ी आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, खेल भवन, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जीई रोड, रायपुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। प्रत्येक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार खेलवृत्ति मिलेगी। अधूरे या अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


Share This Article
Advertisement Carousel