Severe Storms USASevere Storms USA
Share This Article

वॉशिंगटन, 28 नवंबर 2026। Severe Storms USA : अमेरिका में मौसम ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। देश के कई हिस्सों में भीषण तूफान और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं से तबाही हुई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

9 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली गुल

पावरआउटेज के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार शाम तक अमेरिका के मध्य-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी इलाकों के करीब 9 लाख उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पेंसिल्वेनिया में 2.13 लाख से अधिक, वर्जीनिया में 1.5 लाख से ज्यादा और मिसौरी में करीब 1.2 लाख उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे थे।

इसके अलावा वर्जीनिया में लगभग 2 लाख और मैरीलैंड में 1.77 लाख घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल होने की जानकारी दी गई।

तूफान के दौरान 112 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची हवाओं की रफ्तार

पूर्वी तट पर तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार 112 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। मैरीलैंड में तेज हवाओं से कई पेड़ गिरने की खबरें सामने आईं, जबकि वर्जीनिया में भी पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं दर्ज की गईं।

मौसम विभाग ने तूफान के हालात को इस क्षेत्र के सबसे बड़े व्यवधानों में से एक बताया।

हजारों उड़ानें प्रभावित, हवाई यात्रा पर असर

तूफान का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। वाशिंगटन की उड़ानों में व्यवधान के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के चलते टेकऑफ और लैंडिंग प्रभावित हुई, जबकि कई उड़ानों में देरी और रद्द होने की स्थिति बनी।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विमानन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस के अनुसार मौसम के कारण उड़ानों में व्यवधान हुआ। वहीं, यूनाइटेड एयरलाइंस ने करीब 700 उड़ानों में देरी दर्ज की। इसके चलते कई यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा।

वॉशिंगटन समेत कई क्षेत्रों में मौसम की चेतावनी

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अमेरिका के पूर्वी तट के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। इंटरस्टेट-95 कॉरिडोर में हवाओं की रफ्तार 50 मील प्रति घंटे से अधिक रहने का अनुमान जताया गया।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने और बिजली के खंभों या गिरे हुए तारों के पास नहीं जाने की अपील की है।


Share This Article
Advertisement Carousel