CG Rajbhasha DiwasCG Rajbhasha Diwas
Share This Article

रायपुर, 28 नवंबर 2026। CG Rajbhasha Diwas : छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान है। इसमें हमारी माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और छत्तीसगढ़ की आत्मीयता रची-बसी है।

लोकगीतों और परंपराओं में झलकती है छत्तीसगढ़ी की मिठास

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रदेश के लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और आत्मीयता साफ झलकती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।

दैनिक जीवन और शिक्षा में मातृभाषा के उपयोग पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक समृद्धि उसके अधिकाधिक उपयोग और नई पीढ़ी से जुड़ाव में निहित होती है। अपनी मातृभाषा पर गर्व करने के साथ ही इसे दैनिक व्यवहार, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति में अधिक से अधिक स्थान देना चाहिए।

भाषा के संरक्षण और संवर्धन का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी मातृभाषा के मान-सम्मान को बढ़ाने और उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।


Share This Article
Advertisement Carousel