Share This Article रायपुर 19 सितंबर 2025 / ETrendingIndia National Institute of Technology, Meghalaya Recruitment for 5 Non-Teaching Posts, Last Date 21 October / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( NIT) मेघालय ने विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान ने इसके लिए विज्ञापन संख्या 2025-26 /1034 जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 सुबह 11:45 बजे तक निर्धारित की गई है। संस्थान में कुल 5 गैर-शिक्षण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें छात्र गतिविधि एवं खेल (एसएएस) अधिकारी (अनारक्षित), अधीक्षक ( अनारक्षित वर्ग), तकनीकी सहायक (भौतिकी विभाग – अनुसूचित जाति), तकनीशियन (सिविल इंजीनियरिंग विभाग – अनारक्षित) और तकनीशियन (रसायनिक एवं जैविक विज्ञान विभाग – अनुसूचित जनजाति ) शामिल हैं। सभी नियुक्तियां नियमित आधार पर की जाएंगी। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक अर्हता, अनुभव और अन्य दिशा-निर्देश एनआईटी मेघालय की आधिकारिक वेबसाइट www.nitm.ac.in पर उपलब्ध हैं। महत्वपूर्ण तिथियां: ऑनलाइन पोर्टल खुलने की तिथि: 1 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे) आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025 (सुबह 11:45 बजे) NIT मेघालय भर्ती 2025 Share This Article Post navigation AIIMS जोधपुर में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर और सहयोगी प्रोफेसर के 61 पद पर Deputation भर्ती , 20 अक्तूबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार की नई राह : ‘हम होंगे कामयाब अभियान‘ के तहत बलौदाबाज़ार में 60 और जिला रोजगार कार्यालय से 15 युवाओं को मिला रोजगार