Share This Article रायपुर 21 सितंबर 2025/ Asia Cup: India once again defeated Pakistan, registered a resounding 6-wicket win / भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप के मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को एक बार फिर करारी शिकस्त दी और 7 गेंद रहते 6 विकेट से हराया . सूर्यकुमार की अगुआई में उतरी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुना । पाकिस्तान ने 5 विकेट में 171 रन बनाने की चुनौती दी. भारत की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी की और मैदान के चारों और चौकों और छक्कों की बाढ़ ला दी. शुभमन गिल के 28 गेंद पर 47 रन पर आउट होने के बाद भारत के तीन विकेट लगातार गिरे. अभिषेक शर्मा ने 6 चौकों और 5 छक्कों से आतिशी पारी खेलते हुए 74 बनाए. टी वर्मा, ऐस सैमसन और हार्दिक पंड्या ने इसके बाद पारी को सम्भाला और पाकिस्तान को धूल चाटते हुएभारत को चमकीली जीत दिलाई. Share This Article Post navigation कटरा और वैष्णो देवी में नवरात्रि के अवसर पर लाखों भक्तों का आगमन ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन 22 सितंबर से विशाखापत्तनम में : ‘विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन’ विषय पर होगा