राष्ट्रपति वृंदावन दौरा
राष्ट्रपति वृंदावन दौरा

रायपुर 25 सितंबर 2025 / ETrendingIndia / President to visit Vrindavan today / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 25 सितंबर को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी द्वारा उत्तर प्रदेश में वृंदावन पहुंचेंगी।

प्रवास के दौरान वे श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। वृन्दावन में वे सुदामा कुटी भी जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थल के दर्शन और पूजा करेंगी।