Share This Article रायपुर 26 सितंबर 2025 / ETrendingIndia / Rajasthan state’s exports record 16 percent growth / राजस्थान निर्यात वृद्धि , केन्द्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्यात के अन्तिम आंकड़े जारी कर दिये हैं। आंकड़ों के अनुसार राजस्थान राज्य का कुल निर्यात वर्ष 2022—23 में 83,704.24 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर रुपये 97,171.68 करोड़ हो गया है। इस प्रकार राज्य के निर्यात में 16 प्रतिशत से अधिक की रेकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है. राजस्थान निर्यात वृद्धि , राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने निर्यातकों को प्रोत्साहन देने हेतु जो महत्त्वपूर्ण नीतिगत सुधार किए हैं, उनके तेजी से परिणाम प्राप्त होना प्रारंभ हो गये हैं। राजस्थान की एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2024, रिप्स- 2024, एक जिला एक उत्पाद नीति, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति- 2024 एवं राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट-2024 का परिणाम है कि राज्य ने निर्यात के क्षेत्र में रेकॉर्ड सफलता प्राप्त की है। केन्द्र सरकार के आकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही (अप्रेल से जून, 2025) में राज्य का निर्यात 25,212.14 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है जो कि गत वर्ष की प्रथम तिमाही के मुकाबले 14.37 प्रतिशत अधिक है। राज्य ने जैम एण्ड ज्वैलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, टेक्सटाइल्स, हैंडीक्राफ्ट, एग्रो एण्ड फूड प्रोडक्ट, प्लास्टिक प्रोडक्ट, एवं लेदर प्रोडक्ट के निर्यात में मुख्य रूप से वृद्धि दर्ज की है। राज्य में इन क्षेत्रों ने बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी किया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग निर्यातकों के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इस वृद्धि से राज्य के उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भागीदारी बढ़ाने में सहायता एवं एक नई दिशा मिलेगी। साथ ही, विकसित भारत- 2047 एवं विकसित राजस्थान- 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। Share This Article Post navigation मध्यप्रदेश और सिंगापुर मिलकर इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग ,ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, काउंसल जनरल से सौजन्य भेंट सिलतरा गोदावरी इस्पात लिमिटेड के प्लांट हादसे में 6 श्रमिकों की मौत कई घायल : मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक