Share This Article रायपुर 2 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Wildlife Week: Foundation stone laid for ‘Namo Van’ in Manesar / नमो वन मानेसर , वन्यजीव सप्ताह ( 2 से 8 अक्टूबर ) समारोह के अंतर्गत, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह के साथ आज मानेसर में ‘नमो वन’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। स्कूली छात्र, वन विभाग के कर्मचारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य हितधारक सहित वन एवं वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। श्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में भारत की जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य देश के वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है, जिससे पूरे देश में प्रत्येक नागरिक इससे अवगत हो सकें। वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता के प्रसार के लिए हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष यह सेवा पर्व विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो प्रकृति के प्रति सेवा और दायित्व की व्यापक भावना प्रदर्शित करता है। Share This Article Post navigation IMD ने आगामी सप्ताह देश के अधिकांश भागों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की, दशहरा के दिन भी हो सकती हैं वर्षा आरएसएस की स्थापना राष्ट्रीय चेतना की स्थायी भावना दर्शाती है, जो हर युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए उभरी है: प्रधानमंत्री . श्री मोदी ने कहा – RSS ‘राष्ट्र पहले’ और एक लक्ष्य – ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सिद्धांत से है निर्देशित , शताब्दी समारोह में स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी