Share This Article रायपुर 2 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Navi Mumbai International Airport to be inaugurated on October 8 / नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट , नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्टूबर को होगा। यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) का दूसरा हवाई अड्डा होगा, जो वर्तमान में केवल छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) द्वारा सेवा दिए जाने वाले विमान-आधारित भार को कम करेगा। यह प्रोजेक्ट पांच फेज में तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में पहला रनवे और टर्मिनल लगभग तैयार हैं। दूसरे रनवे और अगले टर्मिनल के निर्माण कार्य क्रमिक फेज में आगे बढ़ेंगे। एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद हर साल 9 करोड़ पैसेंजर और 32 लाख मीट्रिक टन कार्गो संभाल सकेगा। इस एयरपोर्ट के पूरी तरह चलने पर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हवाई यातायात दबाव कम होगा. बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी .व्यापार, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिलेगा. इससे यह एशिया के सबसें बड़े एविएशन हब्स में शामिल हो जाएगा. Share This Article Post navigation आरएसएस की स्थापना राष्ट्रीय चेतना की स्थायी भावना दर्शाती है, जो हर युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए उभरी है: प्रधानमंत्री . श्री मोदी ने कहा – RSS ‘राष्ट्र पहले’ और एक लक्ष्य – ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सिद्धांत से है निर्देशित , शताब्दी समारोह में स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी गोवा के ड्राइवरों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ( NPS ) शुरू , 5 हजार ड्राइवरों को पेंशन कवरेज मिलेगा, परिवहन मंत्री ने कहा – राज्य के ड्राइवर ब्रांड एंबेसडर हैं, जो आतिथ्य, संस्कृति और मूल्यों के वाहक हैं