रायपुर, 3 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / The GenZ movement has also caught fire in Morocco: 3 dead, thousands arrested, angered by the spending of the FIFA World Cup and the Africa Cup of Nations, and demands hospital and education reforms./ मोरक्को GenZ आंदोलन हिंसा , उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में भी युवा पीढ़ी का गुस्सा अब सड़कों पर हिंसक रूप ले चुका है। राजधानी रबात के साथ- साथ कासाब्लांका, टैंजियर और माराकेश समेत कई बड़े शहरों में GenZ 212 नाम से चल रहे आंदोलन में बैंकों और दुकानों में आगजनी हुई, गाड़ियों को तोड़ा गया और पुलिस थानों पर हमला किया गया।
मोरक्को GenZ आंदोलन हिंसा , सबसे ज्यादा हिंसा आगादिर शहर में हुई, जहां पुलिस की गोलीबारी में तीन युवाओं की मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने बताया कि अब तक करीब 1000 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें बड़ी संख्या में नाबालिग शामिल हैं। 354 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 260 से अधिक सुरक्षाकर्मी हैं।
सरकार के खिलाफ युवाओं का गुस्सा इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि 2030 फीफा वर्ल्ड कप और अफ्रीका कप ऑफ नेशंस की तैयारियों पर करीब 10 अरब डॉलर (लगभग 8.8 लाख करोड़ रुपए) खर्च किए जा रहे हैं, जबकि देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब है।

आगादिर का हसन-2 अस्पताल हाल ही में 8 महिलाओं की मौत के बाद ‘डेथ हॉस्पिटल’ कहा जाने लगा है। वर्तमान में मोरक्को में प्रति 1430 लोगों पर सिर्फ एक डॉक्टर है, जो वैश्विक औसत से ढाई गुना कम है।
इस आंदोलन की भी खासियत यह है कि इसका कोई औपचारिक नेतृत्व नहीं है। नेपाल की तरह यहां भी प्रदर्शन सोशल मीडिया—टिकटॉक और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म—से संगठित हो रहे हैं।
गिरफ्तार हुए लोगों में मोरक्को के स्टार गोलकीपर यासीन बौनू और रैपर एल ग्रांडे टोटो भी शामिल हैं।
आर्थिक मोर्चे पर भी देश की हालात गंभीर हैं। बेरोजगारी दर 12.8% है, जबकि युवाओं में यह 35.8% तक पहुंच गई है। स्नातक डिग्री धारकों में भी 19% बेरोजगार हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि मोरक्को में यह असंतोष नेपाल, मेडागास्कर, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों में हाल ही में हुए युवा विद्रोहों से प्रेरित है। नेपाल में प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था, जबकि मेडागास्कर में राष्ट्रपति को सरकार भंग करनी पड़ी।
अब सवाल यह है कि क्या मोरक्को की सरकार भी सुधारों के लिए झुकने को मजबूर होगी, या फिर दमन और तेज होगा ?