रायपुर 5 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Bihar Assembly elections to be held before November 22, Election Commission announces preparations / बिहार विधानसभा चुनाव 2025
, चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, और आयोग ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है।
इस कार्य में जुटे बीएलओ (BLO) और मतदाताओं को उन्होंने धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार में शुरू की गई नई पहलें अब देशभर में लागू की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की टीम बीते दो दिनों से बिहार में रहकर राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रवर्तन एजेंसियों, सीईओ, एसपीएनओ और सीएपीएफ के नोडल अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठकें कर रही है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, “हम सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं जिनकी भागीदारी से मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाया गया है।
लोकतंत्र के इस पर्व को छठ की तरह उत्साहपूर्वक मनाएं और अधिक से अधिक मतदान करें.
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया और भी सुगम व सुव्यवस्थित बनेगी।
