Share This Article रायपुर 8 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / Wildlife Conservation Week: 8,000 students were given information on elephant behaviour and activities / वन्यजीव संरक्षण सप्ताह हाथी , वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन 2 अक्टूबर से जशपुर वनमण्डल के सभी परिक्षेत्रों में किया जा रहा है। इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह मनाये जाने हेतु ‘‘मानव-पशु सह अस्तित्व’’ विषय चुना गया है। सप्ताह के दौरान मानव-हाथी संघर्ष को ध्यान में रखते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है हाथी मानव द्वंद को न्यूनतम करने केउद्देश्य से जशपुर वनमण्डल द्वारा गजरथ यात्रा 2025 का शुभारंभ भी किया गया है। गजरथ यात्रा फरसाबहार एवं कुनकुरी तथा बगीचा विकासखण्ड अन्तर्गत आने वाले 75 स्कूलों में पहुंचकर हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी लगभग 8205 छात्र – छात्राओं को अब तक दिया जा चुका है और वर्तमान में पत्थलगांव विकासखंड में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। Share This Article Post navigation जर्मनी में विश्व की सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व, खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगपतियों से की भेंट संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद : भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए रवाना