रायपुर 11 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / President visits Gujarat: Offers prayers at Somnath Temple, visits Gir National Park and interacts with tribal people / राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात दौरा , भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुजरात में हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रपति ने मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
राष्ट्रपति ने गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया और सासन गिर में स्थानीय जनजातीय लोगों से बातचीत की।
बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय लोगों के पास जीवन में प्रगति के अनेक अवसर हैं। उन्होंने जनजातीय लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को सर्वोत्तम संभव शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करें। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि आदिम जनजाति समूह, सिद्दी जनजातीय समुदाय की साक्षरता दर 72 प्रतिशत से अधिक है।
राष्ट्रपति मुर्मु गुजरात दौरा , राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार ने जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न पहल शुरू की हैं। उन्होंने सभी से विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और न केवल उनका लाभ उठाने, बल्कि अपने गाँव और समुदाय के लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदाय की प्रकृति-अनुकूल जीवनशैली सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे जनजातीय भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी से हम ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए कार्यरत हैं जहाँ समानता, न्याय और सम्मान का वातावरण हो, जहाँ जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हो और हमारे जनजातीय भाई-बहनों के अधिकारों की रक्षा हो। यह भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
