Pollution season
Pollution season
Share This Article

रायपुर 14 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Pollution season begins in Delhi-NCR: GRAP-1 restrictions implemented, limited construction work stopped, strict ban on garbage burning / दिल्ली एनसीआर प्रदूषण स्तर , राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हर साल लौटने वाला प्रदूषण सीजन शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण — स्टेज-1 — लागू कर दिया है।

यह फैसला मंगलवार को उस समय लिया गया जब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली एनसीआर प्रदूषण स्तर , CAQM की सब-कमेटी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के वास्तविक समय के आंकड़े, मौसम विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के पूर्वानुमानों की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया।

कमेटी ने अपने आदेश में कहा कि वर्तमान में AQI ‘खराब’ स्तर पर पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में इसमें सुधार की संभावना नहीं है क्योंकि मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा।

GRAP-1 के तहत धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्माण स्थलों की निगरानी, सड़कों की मैकेनिकल सफाई और कचरा जलाने पर सख्त रोक जैसे कदम लागू किए जाएंगे। यह इस सीजन में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पहली बड़ी कार्रवाई है।