रायपुर 15 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / After USA, Google’s largest AI hub will be built in India / भारत में गूगल एआई हब , अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने आगामी पांच साल में भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता केंद्र (एआई हब) के लिए 15 अरब डॉलर यानी करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
इसमें अदाणी समूह की साझेदारी में देश का सबसे बड़ा एआई डाटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा ।
गूगल कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात कर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रस्तावित एआई हब की पूरी जानकारी दी।
