रायपुर 16 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Recruitment to 16 various posts on deputation or absorption basis in Commission for Air Quality Management in National Capital Region and Adjoining Areas / वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग भर्ती 2025 ,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने विभिन्न 11 पदों पर 16 रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। ये नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति या आमेलन के आधार पर की जाएंगी। ये पद है-
- अनुभाग अधिकारी
- सहायक अनुभाग अधिकारी
- वरिष्ठ प्रधान निजी सचिव
- प्रधान निजी सचिव
- निजी सचिव
- निजी सहायक
- ज्येष्ठ लेखा अधिकारी
- सहायक लेखा अधिकारी
- विधिक सलाहकार
- उप विधिक सलाहकार
- कनिष्ठ अनुवादक (राजभाषा)
आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिन के भीतर निर्धारित की गई है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 11 अक्तूबर 2025 अंक में प्रकाशित हुआ है.
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग भर्ती , विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रपत्र आयोग की वेबसाइट https://caqm.nic.in पर उपलब्ध है।
