Share This Article रायपुर 21 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / A major burglary occurred at the world-famous Louvre Museum in Paris, with thieves stealing precious jewellery / लूव्र म्यूजियम चोरी पेरिस 2025 , फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित दुनिया के सबसे मशहूर संग्रहालयों में से एक, लूव्र म्यूजियम को रविवार सुबह एक सनसनीखेज चोरी के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, चोर संग्रहालय की कड़ी सुरक्षा प्रणाली को चकमा देकर बेशकीमती आभूषण चुरा ले गए। फ्रांस की संस्कृति मंत्री राशिदा दाती ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर एक पोस्ट में साझा किया, आज सुबह लूव्र संग्रहालय के खुलने के समय एक डकैती का मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल चोरी की गहन जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से संग्रहालय की प्रसिद्ध गैलरी से कीमती आभूषणों पर हाथ साफ किया। इस घटना के बाद संग्रहालय में अफरा-तफरी मच गई। जारी किए गए वीडियो फुटेज में संग्रहालय से बाहर निकलने के लिए आगंतुकों की लंबी कतारें देखी गईं, जबकि अन्य वीडियो में संग्रहालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नजर आई। एएफपी न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि लुटेरे कथित तौर पर आभूषणों को लेकर संग्रहालय से फरार होने में कामयाब रहे। इस घटना के तुरंत बाद, लूव्र म्यूजियम को पूरे दिन के लिए बंद करने का फैसला किया गया। संग्रहालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वह ‘विशेष परिस्थितियों के कारणÓ बंद रहेगा, हालांकि, बयान में डकैती से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई। गौरतलब है कि आधिकारिक तौर पर ‘म्यूजी डू लूव्रÓ के नाम से जाने जाने वाले इस संग्रहालय में लगभग 5 लाख अमूल्य कलाकृतियां संरक्षित हैं। इनमें लियोनार्डो दा विंची की विश्व प्रसिद्ध ‘मोना लिसाÓ, ‘द वेडिंग फीस्ट एट कानाÓ और ‘द वर्जिन एंड चाइल्ड विद सेंट ऐनीÓ जैसी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स भी शामिल हैं। Share This Article Post navigation अमेरिका में सरकार का शटडाउन 20 वें दिन में, बना देश के इतिहास का तीसरा सबसे लंबा शटडाउन हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालवाहक विमान समुद्र में गिरा, दो की मौत