रायपुर 23 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Recruitment exam for Chhattisgarh Environment Protection Board: Vyapam invites online applications till November 14 / छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भर्ती 2025 , छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत विभिन्न रसायनज्ञ पदों की भर्ती परीक्षा (PCH25) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 शाम 5 बजे है।
परीक्षा की संभावित तिथि 11 जनवरी 2026 है। परीक्षा राज्य के पांचों संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
