रायपुर 24 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / Gajmar hill will become an attractive eco-tourismspot, Finance Minister observed / गजमार पहाड़ी इको टूरिज्म विकास , प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्थित प्रसिद्ध गजमार पहाड़ी हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं डीएफओ रायगढ़ भी उपस्थित रहे।
श्री चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि जनता तक उनका प्रभावी लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ी के सौंदर्यीकरण से यह स्थल न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।
गजमार पहाड़ी रायगढ़ शहर के बीचोंबीच स्थित एक ऊँचा और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान है, जहाँ से पूरे शहर का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। यहां 8 करोड़ रुपये की लागत से इको पार्क और इको-टूरिज्म परियोजना विकसित की जा रही है।
डीएफओ के अनुसार, मंदिर तक पहुंच आसान बनाने के लिए सीढ़ियों, ओपन प्लेटफार्म, वाच टॉवर, चिल्ड्रन एरिया, कैंटीन, पैगोड़ा, पब्लिक वॉशरूम, पार्किंग और प्रवेश द्वार जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।
सभी कार्य पूर्ण होने के बाद गजमार पहाड़ी श्रद्धा, पर्यटन और स्वास्थ्य गतिविधियों का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बन जाएगी।
