Chief Minister
Chief Minister
Share This Article

रायपुर 24 अक्टूबर 25/ ETrendingIndia / The Chief Minister gave a big gift to Jashpur district: two colleges will be established, a wave of happiness as the long-awaited demand is fulfilled / जशपुर में दो नए महाविद्यालय , छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार , करडेगा महाविद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षकीय और कार्यालयीन कर्मचारियों की पदस्थापना की स्वीकृति दी है।

इस कदम से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा। मुख्यमंत्री की इस पहल से जशपुर जिले के फरसाबहार, दुलदुला के करडेगा ,बस्तर के नगरनार और किलेपाल में नवीन महाविद्यालयों का संचालन संभव हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने इन महाविद्यालयों के लिए एक-एक प्राचार्य, 48 सहायक प्राध्यापक, 4 ग्रंथपाल, 4 क्रीड़ाधिकारी और 4 प्रयोगशाला सहायक पदों को स्वीकृति दी है। अब राज्य सरकार इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करेगी।

जशपुर जिले के छात्रों के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस कदम से जशपुर जिले के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिले के फरसाबहार और दुलदुला के करडेगा में महाविद्यालयों के स्थापना से स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

फरसाबहार में लंबे समय से महाविद्यालय की मांग की जा रही थी।अब यहाँ महाविद्यालय स्थापित होने से यहाँ के छात्रों को तपकरा या बागबहार की ओर दौड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।

वहीं, दुलदुला ब्लॉक के करडेगा में चारों ओर घने जंगल हैं, और छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए ब्लॉक मुख्यालय दुलदुला जाना पड़ता था।अब यहाँ भी महाविद्यालय के संचालन से छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में होने वाली दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी।