RBI's 'Sachet' portal
RBI's 'Sachet' portal
Share This Article

रायपुर 24 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / RBI’s ‘Sachet’ portal becomes a tool to prevent financial frauds / RBI सचेत पोर्टल धोखाधड़ी , क्या आप किसी फर्जी स्कीम या ऑनलाइन ठगी में अपना पैसा गंवा चुके हैं? अब आपकी मदद के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक सुरक्षित और पारदर्शी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है — ‘सचेत पोर्टल’ (https://sachet.rbi.org.in)।

यह पोर्टल आम नागरिकों को वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करने और संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देता है। आरबीआई की स्टेट लेवल कोऑर्डिनेशन कमेटी (SLCC) की इस पहल का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पोर्टल के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतें संबंधित विभागों या नियामक प्राधिकरणों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी जाती हैं। साथ ही, उपयोगकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं।

विज्ञापन में बताया गया है कि कई लोग फर्जी निवेश योजनाओं, ऑनलाइन ठगी या झूठे रिटर्न के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी गंवा देते हैं। ऐसे मामलों में “सचेत पोर्टल” उनके लिए राहत का माध्यम बन सकता है।

आरबीआई ने जनता से अपील की है कि किसी भी निवेश से पहले कंपनी या संस्था की वैधता ज़रूर जांचें और सतर्क रहें। आरबीआई कहता है – “सचेत रहिए, सुरक्षित रहिए।”