India again became world champion
India again became world champion
Share This Article

रायपुर, 3 नवंबर / ETrendingIndia / India again became world champion: This time the daughters made history, India captured the Women’s Cricket World Cup 2025/ महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 भारत , नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के साथ भारत ने पहली बार ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया — जो विश्व कप फाइनल में उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। उनके आक्रामक अंदाज ने दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी को झकझोर दिया।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाज़ी में कमाल दिखाते हुए 5 विकेट झटके, जबकि शेफाली ने भी 2 अहम विकेट लेकर हरफनमौला प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री से लेकर आम जनता तक, पूरे देश में इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है। खेल विशेषज्ञों ने इसे भारतीय महिला क्रिकेट की “स्वर्णिम सुबह” बताया है।

यह जीत, सिर्फ जीत नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के साहस,संकल्प, हौसला और सामर्थ्य की कहानी है।

भारत की शेरनियों ने न केवल विश्व कप जीता, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया है।