PIL 1.2
PIL 1.2
Share This Article

रायपुर, 05 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Launch of Phase III (PIL 1.2) of Special Steel Incentive Scheme / विशिष्ट इस्पात प्रोत्साहन योजना पीएलआई 1.2 , केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को विशिष्ट इस्पात के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे चरण (पीएलआई 1.2) का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य भारत को उच्च गुणवत्ता वाले और उन्नत इस्पात उत्पादन में वैश्विक केंद्र बनाना है।

सरकार की इस योजना से अब तक 43,874 करोड़ रुपये का निवेश और 30,760 लोगों को रोजगार मिल चुका है। पहले दो चरणों में शामिल कंपनियों ने सितंबर 2025 तक 22,973 करोड़ रुपये का निवेश किया और 13,284 नौकरियां सृजित की हैं।

नया चरण सुपर एलॉय, सीआरजीओ, स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम एलॉय और कोटेड स्टील जैसे उच्च श्रेणी के इस्पात उत्पादों पर केंद्रित है।

इससे नए निवेश आकर्षित होंगे और देश में उन्नत इस्पात निर्माण की क्षमता बढ़ेगी। इस योजना के तहत पात्र कंपनियां 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन पोर्टल plimos.mecon.co.in पर आवेदन कर सकती हैं। उन्हें उत्पाद और बिक्री के आधार पर 4% से 15% तक प्रोत्साहन मिलेगा, जो वित्त वर्ष 2025-26 से शुरू होकर पांच वर्षों तक मिलेगा।

श्री कुमारस्वामी ने कहा कि यह योजना “आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047” के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि पीएलआई 1.2 से भारत न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि वैश्विक बाजार में भी विशिष्ट इस्पात का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनेगा।