Indian women's cricket team
Indian women's cricket team
Share This Article

रायपुर 6 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Indian women’s cricket team met the President, who said, “You are role models.” / भारतीय महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रपति मुलाकात , आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई दी और कहा कि उन्होंने क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। देश और विदेश के हर कोने में लाखों भारतीय इस जीत का जश्न मना रहे हैं।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन वे एक टीम हैं – भारत। यह टीम अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में भारत को दिखाती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि टीम ने सात बार की विश्व विजेता और उस समय तक अपराजित रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर अपनी क्षमता में सभी भारतीयों के विश्वास को मज़बूत किया। एक कड़े मुकाबले में एक मज़बूत टीम के ख़िलाफ़ बड़े अंतर से फ़ाइनल मैच जीतना टीम इंडिया की उत्कृष्टता का एक यादगार उदाहरण है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वे रोल मॉडल बन गई हैं। युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियाँ, जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिन गुणों के बल पर उन्होंने इतिहास रचा है, उन्हीं गुणों के साथ वे भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट को शीर्ष पर बनाए रखेंगी।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि टीम के सदस्यों ने आशा और निराशा के उतार-चढ़ाव का अनुभव किया होगा। कभी-कभी उन्‍हें नींद भी नहीं आई होगी। लेकिन उन्होंने सभी चुनौतियों पर काबू पाया है। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद लोगों को दृढ़ विश्वास हो गया था कि मैच में उतार-चढ़ाव के बावजूद हमारी बेटियाँ ही जीत हासिल करेंगी।

श्रीमती मुर्मु रेखांकित किया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और उनके परिवारों तथा क्रिकेट प्रेमियों का प्यार और आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे टीम गेम में टीम के सभी सदस्यों को हर समय पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहना होता है। उन्होंने मुख्य कोच, बॉलिंग कोच, फील्डिंग कोच और सर्पोट स्टाफ- सभी की सराहना की। उन्होंने कामना की कि वे अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए सफलता के नए रिकॉर्ड बनाना जारी रखेंगी।