water conservation
water conservation
Share This Article

रायपुर 11 नवंबर 2025 / ETrendingIndia / Chhattisgarh sets an example in water conservation: Earns three awards at the National Water Awards 2024 / छत्तीसगढ़ जल संरक्षण पुरस्कार , जल संसाधन प्रबंधन और संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ ने छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य को तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

राजनांदगांव जिला को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया है। जिले में जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण के नवाचारों ने इसे यह सम्मान दिलाया।

कांकेर जिले की डुमरपानी ग्राम पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में तृतीय (संयुक्त) स्थान प्राप्त हुआ। गांव में जल संसाधनों के पुनर्जीवन, तालाबों के संरक्षण और ग्रामीण सहभागिता से जलसंचयन कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

इसके साथ ही रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय/महाविद्यालय श्रेणी में प्रथम (संयुक्त) स्थान मिला। विद्यालय ने छात्रों में जल संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने, वर्षा जल संचयन प्रणाली और पर्यावरणीय गतिविधियों के माध्यम से अनुकरणीय योगदान दिया।

इन उपलब्धियों ने छत्तीसगढ़ को देशभर में जल प्रबंधन और जनसहभागिता का उदाहरण बना दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सम्मान राज्य के सतत विकास और “जल है तो कल है” संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।