Share This Article

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / Block-level Bastar Olympics begins: Players’ cheers echo at Hadma Stadium / बस्तर ओलंपिक 2025 सुकमा हड़मा स्टेडियम , वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित हड़मा स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय ‘बस्तर ओलंपिक‘ खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि स्थानीय खेलों को बस्तर के शांतिपूर्ण भविष्य से भी जोड़ा।

मंत्री श्री कश्यप ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को खेल नियमों का पालन करने और सच्ची खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने रस्साकसी और वॉलीबॉल खेलों का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कलेक्टर भी साथ रहे।

खिलाड़ियों में अभूतपूर्व उत्साह- 43 हजार ने कराया पंजीयन

       इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 43 हजार खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराया है। यह आयोजन सुकमा के साथ-साथ कोंटा और छिंदगढ़ विकासखंड में भी किया जा रहा है। 

श्री कश्यप ने कहा कि जीवन में खेल-कूद अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह मानसिक व शारीरिक विकास में विशेष योगदान देता है। खेल आपके लिए एक बेहतरीन मंच हैं, यह मानकर खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।

पिछले वर्ष बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख लोगों ने भाग लिया था। इस बार यह संख्या 3 लाख से अधिक हो गई है, जो बस्तर ओलंपिक खेल की लोकप्रियता को दर्शाता है।

      हम आने वाले समय में बस्तर को नक्सलवाद से पूर्ण मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम को महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने भी संबोधित किया।