रायपुर 15 नवम्बर 2025 / ETrendingIndia /A daughter from Madhya Pradesh is captaining the Indian hockey team, a matter of pride – Chief Minister / मध्यप्रदेश की बेटी भारतीय हॉकी टीम की कप्तान , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की रात्रि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने मुलाकात कर हॉकी स्पर्धा की ट्राफी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जूनियर हॉकी टीम तमिलनाडु में स्वर्ण पदक जीते और हमारी बेटियां भी चिली में हो रही स्पर्धा में कमाल दिखाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी केप्टिन ज्योति सिंह, खैदेम शिलैमा चानू, सोनम और प्रियंका यादव को भारतीय टीम में शामिल होने को उपलब्धि बताते हुए भारतीय हॉकी जूनियर टीम में मध्यप्रदेश की बेटी ज्योति सिंह को टीम की कप्तानी मिलने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने आगामी 01 से 13 दिसम्बर 2025 को सेन्टीगो, (चिली) में आयोजित होने वाले जूनियर महिला हॉकी विश्वकप 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम में प्रदेश की चार बालिका खिलाड़ी सदस्य शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चैन्नई, मदुरई (तमिलनाडु) में पुरुष जूनियर हॉकी विश्वकप 2025 में आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के लिए बाबा महाकाल से कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी का गौरवमयी इतिहास रहा है और भारत ने ओलम्पिक गेम्स में पुरूष हॉकी में 8 ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीते हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की उपलब्धि चिरायु रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के साथ ही हॉकी के खेल का इतिहास प्रदेश में भी गौरवमयी रहा है। भोपाल से ही सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले हैं। कैप्टन रूप सिंह, मेजर ध्यानचंद को तो हम याद करते ही हैं, इंदौर के श्री शंकर लक्ष्मण को भी हम भूल नहीं सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा हॉकी खेल को प्रोत्साहन करने के लिए भोपाल में पुरुष हॉकी और ग्वालियर में महिला हॉकी अकादमी स्थापित की गई है।
खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग के अलावा मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय सिंह ,खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
