रायपुर, 15 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / The process of Special Intensive Revision (SIR) of the electoral roll has begun; counting forms can be filled till December 4 / मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण , भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा कर दी है।
आगामी 1 जनवरी 2026 को संदर्भ तिथि मानते हुए यह प्रक्रिया प्रदेशभर में शुरू हो गई है।
आयोग ने सभी योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की सत्यता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित अवधि में गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) अवश्य भरें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक तय की गई है।
नागरिक ECINET मोबाइल ऐप या voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जाकर ऑफलाइन भी प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण , छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 09 दिसंबर 2025 को होगा, जिसके बाद दावा-आपत्ति दर्ज करने की अवधि 09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक चलेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम, पते व अन्य विवरण की जांच कर समय पर सुधार कराएं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 और राज्य की वेबसाइट election.cg.gov.in/deoportal पर जानकारी उपलब्ध है। इसी तरह उल्लेखनीय है कि विगत SIR 2003 की मतदाता सूची वेबसाइट voters.eci.gov.in एवं election.Cg.gov.in/deoportal पर उपलब्ध है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता का आग्रह करते हुए कहा है कि सटीक मतदाता सूची ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है।
