Share This Article रायपुर, 23 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के साथ देश भर की जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को करीब से देखने और खरीदारी करने का अवसर मिलने जा रहा है। ट्राईफेड द्वारा 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रायपुर के टाउन हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि बाजार 2026’ आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के करीब 80 जनजातीय कारीगर अपने उत्पादों के साथ 40 स्टॉल लगाएंगे। मंत्री रामविचार नेताम करेंगे उद्घाटन महोत्सव का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ की प्रबंध निदेशक संजीता गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। देशभर के पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी आगंतुकों को कोसा सिल्क, ढोकरा शिल्प, संबलपुरी और माहेश्वरी साड़ियां, गोंड व सौरा पेंटिंग, कांता-कढ़ाई, पारंपरिक आभूषण, बांस-जूट के उत्पाद और अराकु कॉफी सहित कई खास वस्तुएं देखने व खरीदने को मिलेंगी। कारीगरों को मिलेगा सीधा बाजार जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन ट्राईफेड की इस पहल का उद्देश्य कारीगरों को सीधे ग्राहक तक पहुंचाना, बिचौलियों पर निर्भरता घटाना और जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देना है। कब और कहां: 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक, टाउन हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर, घड़ी चौक के पास, रायपुर। Share This Article Post navigation दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के अनुपम खेर… मंत्री से पूछा- सबके सामने बेइज्जती करना जरूरी था ?