रायपुर 8 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Fire at the Excise Department building: No documents were damaged./ आबकारी भवन में आग , गत दिवस सात फरवरी को शाम लगभग 8:30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से कार्यालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और युपीएस जल गया है. अवलोकन से दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है. सभी फ़ाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी.
रात्रि मेॅ आबकारी भवन में ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष में कुछ जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौक़े पर पहुँचकर कर भवन में मौजूद अग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया .
मौक़े पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय में रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया.आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष में कोई नुकसान नहीं हुआ है. खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौक़े पर पहुँचकर अवलोकन किया गया .
आज आठ फरवरी को सुबह पुनः अधिकारियों द्वारा पहुंच कर अवलोकन करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज का उक्त घटना में नुकसान नहीं होना पाया गया.
