रायपुर, 1 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Abujhmar Peace Half Marathon in the dense forest region: The Chief Minister ran with a crowd of tens of thousands, giving a message of peace and confidence at sunrise./ अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन , नारायणपुर में आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 ने देश-दुनिया को अमन, शांति और एकता का मजबूत संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अलसुबह नारायणपुर हाईस्कूल परिसर के पास मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी प्रतीकात्मक रूप से दौड़ में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने विजेताओं को दिए जाने वाले पदकों का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबूझमाड़ की धरती से उठी यह दौड़ शांति, विश्वास और विकास की सामूहिक यात्रा है।
उन्होंने कहा कि कभी जहां हालात कठिन थे, आज वहीं हजारों लोग शांति के संदेश के साथ एकत्र हुए हैं। यह बदलाव युवाओं की सकारात्मक सोच और क्षेत्र में बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।
21 किलोमीटर लंबी इस हाफ मैराथन में देश-विदेश के धावकों सहित 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि आत्मसमर्पित नक्सली युवाओं ने भी दौड़ में शामिल होकर हिंसा छोड़ शांति और मुख्यधारा में लौटने का संदेश दिया। स्थानीय समुदाय और अबूझमाड़िया जनजाति की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और प्रेरक बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस और सरकार के विकास प्रयासों से बस्तर में शांति की मजबूत नींव पड़ी है। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन इसी नए, उज्ज्वल और शांत भविष्य का प्रतीक बनकर सामने आई है।
