Share This Article रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / शहर में शोरूम के सामने से एसी का आउटडोर चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एसी आउटडोर, नकद रकम और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, भदरापारा बाल्को नगर निवासी प्रमोद कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 अक्टूबर 2026 को हुंडई शोरूम पहुंचने पर सामने लगा एसी का आउटडोर गायब मिला। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 877/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) और 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चोरी के बाद दो लोगों को बेचा सामान विवेचना के दौरान पुलिस ने गुड्डू बरेठ (23), निवासी शीतला मंदिर के पास, मोतीसागरपारा से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, उसने एसी का आउटडोर चोरी कर कृष्णा बसोड़ (22), निवासी बसोड़ मोहल्ला, इमलीडुग्गू को बेचने की बात स्वीकार की। पूछताछ में कृष्णा ने चोरी का सामान सैफ खान उर्फ सोनू खान (22), निवासी इमलीडुग्गू, गौमाता चौक को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी का एसी आउटडोर, नकद रकम तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया। इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चोरी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। Share This Article Post navigation रायपुर में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि बाजार-2026Ó का शुभारंभ