Share This Article

रायपुर 18 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Keeping pickles in plastic can be harmful for your health, know what doctors say / अचार प्लास्टिक सेहत खतरा , अचार भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन इसे गलत तरीके से स्टोर करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कैंसर हीलर सेंटर के डॉ. तरंग कृष्ण ने चेतावनी दी है कि अगर अचार को प्लास्टिक के डिब्बों में रखा जाए तो इससे कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अचार में मौजूद नमक, तेल और मसाले जब प्लास्टिक के संपर्क में आते हैं, तो उससे हानिकारक रासायनिक पदार्थ (टॉक्सिक केमिकल्स) निकल सकते हैं। ये शरीर के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ते हैं और लंबे समय में कैंसरजनक प्रभाव डाल सकते हैं।

अचार प्लास्टिक सेहत खतरा , डॉ. कृष्ण का सुझाव है कि अचार हमेशा कांच या मिट्टी के बर्तनों में ही रखा जाना चाहिए। ये न केवल अचार के स्वाद और गुणवत्ता को बनाए रखते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी सुरक्षित माने जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी या धूप में रखे प्लास्टिक कंटेनर और भी खतरनाक हो जाते हैं, क्योंकि तापमान बढ़ने पर प्लास्टिक से निकलने वाले रसायनों की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के बर्तनों में अचार या मसालेदार खाद्य पदार्थ रखने से बचें और पारंपरिक तरीकों को अपनाएं — यही स्वाद और सेहत दोनों की कुंजी है।