Adani Group Healthcare: Adani Group's major bet in the healthcare sector...! Mega hospital to be built in West Bengal.
Adani Group Healthcare
Share This Article

रायपुर, 05 जुलाई 2026/ Adani Group Healthcare: Adani Group’s major bet in the healthcare sector…! Mega hospital to be built in West Bengal.

Adani Group Healthcare : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की घोषणा के मुताबिक, अदाणी समूह कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में 2,000 बेड का एक बेहद आधुनिक और हाईटेक अस्पताल बनाने जा रहा है।

सरकार का मानना है कि इस विश्वस्तरीय अस्पताल के बनने से राज्य के आम नागरिकों और जरूरतमंदों को बेहतरीन इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बुद्धिजीवियों और कारोबारियों के साथ बैठक के दौरान इस बड़ी योजना का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि अदाणी समूह ने राज्य सरकार को लिखित तौर पर इस 2,000 बेड वाले आधुनिक अस्पताल को बनाने का भरोसा दिया है।

गरीबों को मिलेगा मुफ्त इलाज

इस विशाल अस्पताल की सबसे बड़ी और खास बात यह होगी कि इसके कुल बेड में से आधे, यानी 1,000 बेड पूरी तरह से आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।

इन आरक्षित बेडों पर गरीब मरीजों का पूरा इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पैसे की तंगी की वजह से अब किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को बड़े और आधुनिक इलाज से महरूम नहीं होना पड़ेगा।