State Level Shooting Championship
State Level Shooting Championship
Share This Article

रायपुर, 29 जुलाई 2026। ETrendingIndia / इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय, रायपुर की प्राध्यापिका डॉ. राजश्री गायन तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन (NCC) की कैडेट सुश्री रिद्धिमा अग्रवाल ने 25 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 21 जुलाई 2026 तक माना स्थित शूटिंग रेंज, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाजों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। डॉ. राजश्री गायन ने 10 मीटर एवं 25 मीटर एयर पिस्टल (महिला मास्टर्स वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अर्जित किए।

इसी प्रकार कृषि महाविद्यालय, रायपुर की द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन (NCC) की कैडेट रिद्धिमा अग्रवाल ने 50 मीटर ओपन साइट राइफल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने विजेताओं को बधाई दी.