Share This Article रायपुर, 10 नवंबर 2026। AI Photo Manipulation Case : राजधानी रायपुर के होटल कारोबार से जुड़ा दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन का विवाद एक बार फिर चर्चा में है। होटल की लीज समाप्त होने के बाद कथित तौर पर अवैध कब्जा करने, नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद होटल में प्रवेश करने और सील तोड़ने के आरोप सामने आए हैं। मामले में पुलिस ने दीपक टंडन को गिरफ्तार किया है। वहीं, होटल की संपत्ति और लीज से जुड़े विवाद की जांच भी जारी है। लीज समाप्त होने के बाद भी होटल खाली नहीं करने का आरोप एफआईआर के अनुसार, होटल बेलाकासा श्री की संपत्ति का लीज वर्ष 2021 में दीपक टंडन और बरखा टंडन को संचालन के लिए दिया गया था। यह लीज वर्ष 2024 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद कथित तौर पर 11-11 महीने के लिए लीज बढ़ाई गई। अंतिम अवधि 7 अगस्त 2026 को समाप्त होने के बावजूद होटल खाली नहीं करने और कब्जा बनाए रखने का आरोप है। नगर निगम ने सील किया था होटल शिकायत के मुताबिक, लीज समाप्त होने के बाद होटल पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ा। नगर निगम ने 18 अगस्त 2026 को होटल को सील कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद 23 अगस्त को दीपक टंडन और बरखा टंडन ने नगर निगम कर्मचारियों की मौजूदगी में सील खुलवा दी। इस संबंध में नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से लिखित जानकारी दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है। 27 अक्टूबर को दोबारा सील तोड़ने का आरोप शिकायत में बताया गया है कि नगर निगम ने 26 अक्टूबर को होटल को दोबारा सील कर दिया था। आरोप है कि अगले दिन 27 अक्टूबर को दीपक टंडन और उनके साथियों ने होटल के ताले तोड़कर फिर से परिसर में प्रवेश किया। मामले में नगर निगम की कार्रवाई और होटल में कथित रूप से दोबारा प्रवेश किए जाने को लेकर पुलिस जांच कर रही है। 6 नवंबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने 6 नवंबर को दीपक टंडन को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में बीएनएस की धाराओं 126(2), 296(3), 324(4), 329(4), 331(2), 331(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में होटल की सील तोड़ने, ताले तोड़कर प्रवेश करने और अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। AI से फोटो में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का अलग मामला दीपक टंडन के खिलाफ बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने में भी एक अलग मामला दर्ज है। शिकायतकर्ता मनीशंकर पांडे की शिकायत पर 29 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि AI तकनीक के माध्यम से फोटो में छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक तस्वीरें और भ्रामक खबरें तैयार की गईं तथा उन्हें पोर्टल और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर ब्लैकमेलिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने दीपक टंडन के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। Share This Article Post navigation Swachh Survekshan 2025-26 : रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार