रायपुर 19 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / All India Institute of Ayurveda invites applications for filling up of non-teaching posts on direct recruitment/deputation basis / AIIA भर्ती 2026 , अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संगठन) नई दिल्ली द्वारा विभिन्न गैर शैक्षणिक पदों को प्रत्यक्ष भर्ती/प्रतिनियुक्ति आधार पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली तथा इसके क्षेत्रीय केंद्र, AIIA, गोवा में भरने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
योग्यता, अनुभव, आवेदन का निर्धारित प्रारूप तथा नियम एवं शर्तों के विस्तृत विवरण हेतु AIIA की वेबसाइट https://aiia.gov. in पर जाएं, Employment News में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों की अवधि तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. यह विज्ञापन रोजगार समाचार में 17- 23 जनवरी 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है
